14 वर्षों से फुलड़ी के रामजानकी मंदिर में हो रहा आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिस गांव में प्रभु की प्रभुताई होती है, वहीं ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। इस कड़ी में टिमरनी विधानसभा के ग्राम फुलड़ी के श्रीराम जानकी मंदिर में गत 14 वर्षों से श्रावण के पवित्र महीने में 1 माह का मासपारायण पाठ किया जा रहा है। मंदिर से जुड़े सेवक व श्रद्धालु यहां श्रावण के पहले दिन से भुजरिया पड़मा तक अनवरत पाठ करते हैं। गत 14 वर्षों से लगातार श्रावण में एक महीना तक दिन-रात 24 घंटे अखंड रामचरित मानस का पाठ किया जाता है। सावन के पहले दिन प्रात: 6 बजे से शुरू होने वाला यह अखंड पाठ पूरे महीने पड़मा भुजरियां तक अनवरत चलता है।

2009 में हुई थी शुरुआत

आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 24 घंटे बारी-बारी से रामचरित मानस का सस्वर पाठ किया जाता है। इस वर्ष पाठ के कांडातधारी रामस्वरूप गौर जिंसी एवं सुरेश गौर मुसरेला व्यवस्था देख रहे हैं। कमलेश गौर जिंसी और ग्रामीणों बताते हैं कि इस राम मंदिर में अखंड पाठ की शुरुआत करीब सन 2009 में हुई थी। इसके बाद यहां हर साल सावन में यह पाठ अनवरत किया जाता है। घंटे के हिसाब से श्रद्धालुओं का समय निर्धारित होता है। ग्राम फुलड़ी के कमलेश गौर जिंशी का कहना है कि सावन पर भगवान भोलेनाथ के साथ ही भगवान श्रीराम की आराधना का विशेष महत्व होता है। मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ करने के लिए हर वर्ष श्रद्धालुओं में विशेष आतुरता रहती है। मासपरायण के विसर्जन के बाद कांकड़ा आरती और महाप्रसादी का वितरण किया जाता है। जवारों को ग्रामवासियों द्वारा गाजे-बाजे से रामनाम कीर्तन की धुन पर ग्राम की नदी में पूजा अर्चना कर विसर्जित किया जाता है।

368 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!