अनोखा तीर, हरदा। कमल सांस्कृतिक मंच की कांवड़ यात्रा हरदा जिला प्रशासन की कावड़ यात्रा बनी। व्यक्तिगत संस्था के कार्यक्रम में हरदा जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। उक्त आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल एवं पूर्व विधायक डॉक्टर आरके दोगने ने लगाए हैं। जारी प्रेस नोट में नेताद्वय ने बताया कि विगत सोमवार कृषि मंत्री कमल पटेल के द्वारा कमल सांस्कृतिक मंच की अगुवाई में हंडिया से हरदा तक कावड़ यात्रा आयोजित की गई। जो कि कहने को तो व्यक्तिगत यात्रा थी, मगर उक्त आयोजन में नियम विरुद्ध तरीके से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अन्य प्रशासनिक मशीनरियों का जमकर दुरुपयोग किया गया। खासकर नेशनल हाईवे पर यातायात रोककर यात्री वाहनों को लंबे परिवर्तित मार्ग से इंदौर की और निकाला गया। जिससे इंदौर मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नियमानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद करने के लिए एक निश्चित समय अवधि पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा सूचना प्रकाशित करवाई जाती है, जो कि इस दौरान नहीं कराई गई। हरदा जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मनमर्जी से नेशनल हाइवे का यातायात परिवर्तित मार्ग से निकाला गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में यात्री वाहनों में सफर कर रहे हजारों यात्रियों को जानकारी के अभाव में परेशान होना पड़ा। नियम विरुद्ध तरीके से जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा निजी कार्य के लिए स्कूल बसों अधिग्रहित किया गया। जिसके चलते विद्यार्थियों को और उनके पलकों को भी अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ी और तो और जिला जनसंपर्क अधिकारी भी इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कमल सांस्कृतिक मंच के मीडिया प्रभारी की भूमिका में सनलिप्त देखे गए।
Views Today: 2
Total Views: 92

