अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों रविवार को अध्यापक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में संभागस्तरीय 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संभाग स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। प्रांतीय शिक्षक संघ की प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्रीमती सीमा निराला द्वारा बताया गया कि प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश पांडे, राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, शासकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, आजाद शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में अध्यापक शिक्षक उपस्थित रहे। श्रीमती सीमा निराला ने बताया कि अगर संयुक्त मोर्चा की जायज मांगों को शीघ्र ही पूर्ण नहीं किया गया तो 20 अगस्त 2023 को महा आंदोलन किया जाएगा। 11 सूत्री मांगों में अध्यापक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन दी जाने, शिक्षा विभाग में संविलियन करने, दिव्यांग शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, वर्ष 2006 से रुकी हुई क्रमोन्नति ग्रेजुएटी बीमा सहित अन्य मांगे सम्मिलित हैं। जब विधायक व सांसद को एक दिन कार्य करने पर पेंशन दी जाती है तो शिक्षक जो अपना पूरा जीवन सेवा में गुजार देता है उसके साथ ऐसा क्यों। जब सरकार ने 16 शिक्षकों को 20 वर्ष की सेवा और 50 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा मुक्त कर दिया तो नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता क्यों नहीं। इस प्रकार की नाइंसाफी शिक्षक स्वीकार नहीं करेंगे। नर्मदापुरम में आयोजित उक्त कार्यक्रम में हरदा जिले से प्रांतीय शिक्षक संघ की प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्रीमती सीमा निराला के साथ प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, संभागीय महासचिव पीयूष राठोर, कोषाध्यक्ष नारायणाय नायरे, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष देवेश्वर जाटव, देवीदयाल सिंगोरे, संतोष रंगीले, केवलराम उईके, सुखराम झिंझोरे, सहित शिक्षक संगठनों के अन्य पदाधिकारी शिक्षक अध्यापक उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 70

