दुकानदार के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात छीपानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास दुकान से वापस घर लौट रहे दुकानदार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनंदनगर निवासी भीमसिंह राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा कि हर रोज की तरह दुकान बंद करके बाईक से घर जा रहा था। ठीक उसी समय रास्ते में दो युवक और एक युवती ने मिलकर उसे रोका और मारपीट करने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर वार कर दिया। जिस वजह से शरीर में चोट लगी है। फरियादी भीमसिंह ने आशंका जताई कि तीनों ने लूट के इरादे से हमला किया है। इधर, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल दुकानदार से अन्य बिन्दूओं पर जानकारी हासिल की। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला कायम कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!