प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने राज्य शिक्षा केंद्र एवं स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा जिला देवास के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय गणित विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए को बधाई दी। जिला पंचायत के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी, सहायक संचालक शिक्षा विभाग देवेन्द्रसिंह रघुवंशी भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय गणित विज्ञान प्रदर्शनी में जिले से माध्यमिक वर्ग में टिमरनी विकासखण्ड के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सामरधा के छात्र सक्षम गौर ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सक्षम गौर ने गणित हमारे लिए विषय पर मॉडल की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार छात्रा श्रेया गौर व हर्षा मालवीय ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री पर बहुत ही रोचक मॉडल प्रस्तुत किए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागरूल हरदा के छात्र अध्यापक योगेश मालवीय ने भी डाइट स्तर पर जैविक खेती से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया जो कि राज्य स्तर पर प्रथम रहा। प्रतियोगिता में मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से संजय वर्मा एवं रामकृष्ण गौर शामिल हुए।

53 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!