सिनर्जी संस्थान ने आयोजित किया उड़ान कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा- सिनर्जी संस्थान द्वारा संचालित आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरी लड़कियों के कार्यरत उड़ान कार्यक्रम बैच 7 व 6 की प्रतिभागियों ने समारोह परिसर में अपने दृश्यता कार्यक्रम को 100 बदलाव की कहानियों के माध्यम से सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम के दौरान उड़ान कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों जनगीत, सांस्कृतिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, स्टोरी शेयरिंग के माध्यम से स्वयं, परिवार, समुदाय में अनुभव आधारित चुनौतियां सबके समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम में संस्थान CEO विमल जाट, डायरेक्टर अजय पंडित, सह संस्थापक विष्णु जायसवाल मौजूद रहें। मुख्य अतिथि के रूप हरदा पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया, DPO संजय त्रिपाठी कमलेश सर ने ग्रामीण क्षेत्रों की युवा किशोर किशोरियों को सिविल सर्विस परीक्षाओं की तैयारियां हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों की चुनौतिया और अवसर आधारित विषय पर अतिथियों के साथ पैनल चर्चा रहीं जिस चर्चा में संस्था के डायरेक्टर अजय पंडित शोभा बाजपई, सीमा निराला, महिला व बाल विकास के प्रमुख संजय त्रिपाठी सर उपस्थित रहे जिसमें सभी ने शिक्षा और उद्यमी नज़रिए पर अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि शिक्षा किस तरह से लड़कियों को आत्मनिर्भर और जैंडर आधारित भेदभाव को ख़त्म करने का एक सामाजिक माध्यम बन सकती हैं।

 मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया ने कहा कि उड़ान लड़कियों की आकांक्षाओ व सपनों को पंख देने का एक अच्छा माध्यम हैं।

कार्यकम के अंत में अतिथियों के रूप में उपस्थित संजय त्रिपाठी सर, शोभा बाजपई, TDH के साथी जी नवनाथ जाते सभी प्रतिभागियों को मेडल, बैग, प्रमाणपत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!