टिमरनी के पत्रकार एवं आरटीआई एक्टिविस्ट के विरुद्ध शिकायत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

स्कूल संचालक ने की उचित कार्यवाही की मांग

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी तहसील के ग्राम सोडलपुर में संचालित ‘डेली स्कूल आफ एजुकेशन’ के संचालक अखिलेश चौधरी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर आरटीआई एक्टिविस्ट एक पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि ग्राम बारजा के एक आरटीआई एक्टिविस्ट एवं पत्रकार गोविंद सकतपुरिया एक दैनिक, साप्ताहिक और एक न्यूज चैनल के नाम का उपयोग कर राशि देने का दबाव बना रहे हैं। उनके द्वारा आरटीआई का इस्तेमाल कर जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत और आरटीओ से जानकारी मांगते हुए दबाव बनाकर राशि मांगी जा रही है। इस शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा बयान लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पत्रकार के हौसले बुलंद हैं और अब वह राशि बढ़ाकर देने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में फिर आवेदन दिया है।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!