लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हुआ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
हरदा- राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत मंगलवार से आवेदन पत्र भरने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के द्वितीय चरण में 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु की पात्र महिलाऐं आवेदन भर सकेंगी। साथ ही 1 जनवरी 2023 को 23 वर्ष या उससे अधिक तथा 60 वर्ष से कम आयु की ऐसी महिलाएं जिन्होंने स्वयं के परिवार में ट्रैक्टर होने के कारण आवेदन नहीं किया था, वे महिलाएं भी आवेदन कर सकेंगी। ऐसी महिलाओं से उनके ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक प्राप्त किया जाएगा। इन पंजीयन नंबरों को तथा उनके मालिकों के नामों का परिवहन विभाग के पोर्टल से ऑनलाईन सत्यापन किया जाएगा। एक ट्रैक्टर को एक परिवार समग्र आई.डी. हेतु मान्य किया जाएगा।
        श्री त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आवेदन ग्राम पंचायत के सचिव के माध्यम से एवं नगरीय क्षेत्र में वार्ड कार्यालय के माध्यम से 20 अगस्त तक ऑनलाईन जमा किये जा सकते है। योजना अंतर्गत नवीन आवेदनों की ऑनलाईन प्रविष्टि, अनंतिम सूची का प्रकाशन, अनंतिम सूची पर आपत्तियों को प्राप्त किया जाना, आपत्तियों का आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा निराकरण तथा अंतिम सूची का प्रकाशन की प्रक्रिया पूर्व में प्रसारित दिशा निर्देश अनुरूप ही किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्राप्त आवेदनों की अनंतिम सूची का प्रकाशन 21 अगस्त को किया जाएगा तथा 25 अगस्त तक आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 29 अगस्त तक तथा अंतिम सूची का प्रकाशन 31 अगस्त तक किया जाएगा। आगामी 1 से 3 सितम्बर तक स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जाएगा तथा 10 सितम्बर को राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!