अनोखा तीर, भोपाल/हरदा। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र कलपक्कम, तमिलनाडु के प्रैक्टिस स्कूल-1 कार्यक्रम में पिलानी के वैदिक शर्मा आत्मज अश्विन शर्मा ने गत 30 मई से 22 जुलाई, 2023 तक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने एक परियोजना पर काम किया। यह परियोजना विषय पिछले मापों के आधार पर क्वांटम न्यूरल नेटवर्क और डीप लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग कर समय श्रृंखला की भविष्यवाणी पर कार्य किया। उनके कार्य पर परमाणु ऊर्जा विभाग इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक एवं निदेशक प्रो. बी वेंकटरमन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। इस शोध कार्य के लिए एटानामिक रिसर्च केंद्र के कोआर्डिनेटर डॉ. एन मदुरै मीनाच ने बधाई दी है।
80 Views

