तीसरे सोमवार पंच पिपलेश्वर मंदिर में हुआ जटाधारी श्रृंगार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज सावन माह के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जटाधारी श्रृंगार किया गया। नगर के प्रसिद्ध कलाकार जयकृष्ण चांडक का इस मंदिर में गत 10 वर्षों में यह सतत 85वां श्रृंगार है। श्री चांडक ने बताया कि इस श्रृंगार को बनाने करीब आठ घंटे का समय लगा। इसमें हमने मिट्टी, रंग, सुतली, बरगद की जड़, फूलों की माला और रांगोली का उपयोग किया है। भोले का यह श्रृंगार बनाने में रोहित सोनी का विशेष सहयोग मिला। इसी प्रकार आज सावन के तीसरे सोमवार को शहर व जिले के सभी शिवालयों में भोले का मनोहारी श्रृंगार कर पूरे दिन भक्तों ने अभिषेक कर पूजा अर्चना की।

407 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!