ग्राम चौकड़ी में रामसत्ता का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खिरकिया। खिरकिया ब्लाक के ग्राम चौकड़ी में पवित्र श्रावण माह में क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर पूर्व सरपंच सरोज संतोष बेनीवाल द्वारा ग्राम के राम मंदिर में 24 घंटे की रामसत्ता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में खिरकिया क्षेत्र के कई ग्राम की महिलाओं ने पहुंचकर बड़े हर्स उल्लास के साथ भक्ति गीत गाए। पूर्व सरपंच श्रीमती सरोज बेनीवाल ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र के किसानों की फसल अच्छी लगी है और इंद्र देव की भी कृपा बनी हुई है। जिससे किसानों की फसलों को समय समय पर पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार भगवान भोलेनात की कृपा बानी रहे। उक्त रामसत्ता शनिवार को प्रात: 8 बजे शुरू हुई एवं रविवार को बड़ी धूमधाम से कांकड़ा आरती कर रामसत्ता का समापन किया गया। इस अवसर पर ग्राम की माली, गौर, कहार, विश्नोई समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर रामसत्ता के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Views Today: 4

Total Views: 212

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!