गंजाल नदी पर बनेगा पुल

 

अनोखा तीर, करताना। क्षेत्र के ग्राम धोलपुरखुर्द में गंजाल नदी पर करोड़ो के पुल की सौगात देने पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया। रविवार हरदा रेस्टहाउस पहुंचकर ग्राम धोलपुरखुर्द, नयागांव, गाड़ामोड़ कला एवं कुहिग्वाड़ी के ग्रामीणों ने कृषि मंत्री कमल पटेल का शाल श्रीफल व पुष्पमाला से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों को कृषि मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं बताई। जिनका मंत्री श्री पटेल ने शीर्घ ही निराकरण करने का आश्वाशन दिया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोमसिंह यादव, सरपंच महेंद्र पटेल, कमलसिंह सिसोदिया, दीनबंधु राजपूत, उमाशंकर यदुवंशी, भगतसिंह राजपूत, गंभीरसिंह यदुवंशी, जगदीश नायडया आदि मौजूद रहे।

126 Views

Leave a Reply