अनोखा तीर, करताना। हरियाली अमावस्या के निमित्त चल रहे पौधारोपण अभियान अंतर्गत रविवार को ग्राम नौसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा द्वारा पौधारोपण किया गया। स्वयंसेवक संघ द्वारा टिमरनी-करताना मार्ग पर जाम, आम सहित अनेक प्रकार के फलदार ओर छायादार पौधे लगाए गए। वहीं इन पौधों के बड़े होने तक देखभाल करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सभी स्वयंसेवक मौजूद थे।
94 Views

