मेंटनेंस के चलते 5 घंटे गुल रही बिजली

 

अनोखा तीर, करताना। 33 केवी लाइन के मैंटनेंस के चलते रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। लाइन के रखरखाव के साथ ही बिजली के तारों से टकराने वाले पेड़ की डालियों को काटा गया। वहीं स्थानीय विद्युत सब स्टेशन पर भी 33 केवी लाइन जंफर सहित अन्य कार्य किया गया। 5 घंटे बिजली गुल रहने के चलते बिजली संबंधी दुकानदारों को अपनी दुकाने बंद रखनी पड़ी। वहीं ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। मैंटनेंस के चलते सब स्टेशन करताना, पोखरनी, छिपानेर के गांवों की बिजली सप्लाई बंद रही।

89 Views

Leave a Reply