अनोखा तीर, हरदा। युवा कांग्रेस की संगठनात्मक जिला स्तरीय डोर टू डोर कैंपेन समीक्षा एवं आगामी दिनों में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के आगमन की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, जिला सह प्रभारी राहुल छत्रपाल द्वारा युवा कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक ली गई। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जयसवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस पदाधिकारी जिले में डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से आम जनता तक पहुंचकर कांग्रेस द्वारा अपनी सरकार बनने पर दिए जाने वाली योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही साथ 29 जुलाई को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, आदिवासी स्वाभिमान यात्रा हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा में आएंगे। जिसको लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। युवक कांग्रेस प्रभारी द्वारा संगठात्मक कार्यों का विभाजन करते हुए पदाधिकारीयो को अलग अलग जिम्मेदारिया देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में युवक कांग्रेस महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी व प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस का परचम लहराने को तैयार रहे। बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत, हरदा विधानसभा अध्यक्ष संदीप सारण, टिमरनी विधानसभा अध्यक्ष अमित पाटिल, जिला उपाध्यक्ष अनुग्रह तोमर, योगेश चौहान, जितेन्द्र सिंह राजपूत, अनिल मेहरिया, भूपेन्द्र राजपूत, सुलेमान खान, अभिषेक जाणी, भूपेश विश्नोई, वीरू ठाकुर, अतुल टांक, गोलू रात्रे, राजेन्द्र योगी, नरेंद्र आठनेरे, अब्दुल रईस, जीशन खान, निखिल घूरे, राहुल राजपूत, सत्यनारायण धनगर, विजय जाट सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

