लेखक संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मप्र, लेखक संघ जिला इकाई हरदा की बैठक किसान भवन में आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन, वर्ष 2023-24 के सदस्यता शुल्क व मासिक गोष्ठी एवं अन्य आयोजनों सहित सभी गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान ही सर्वसम्मति से नई इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में ग्यारसराम गौर-अध्यक्ष, सुभाष सिटोके उपाध्यक्ष, सावन सिटोके सचिव, गोकुल गौर कोषाध्यक्ष, लोमेश गौर-प्रचार मंत्री, शिरीष अग्रवाल-सह सचिव का पदभार संभालेंगे। कपिल दुबे को कार्यालय मंत्री व मो. तारिक अनवर को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मार्गदर्शक मंडल में अशोक नेगी, जयकृष्ण चांडक, पीसी पोर्ते, श्याम शर्मा, इकाई के संरक्षक की भूमिका में होंगे तथा बृजमोहन अग्रवाल, रतनसिंह सोलंकी व मंसूर अली, सह संरक्षक के दायित्वों का निर्वाह करेंगे। सभी ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी है।

79 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!