अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ हरदा जिले की वृहद बैठक कृषि उपज मंडी विश्राम गृह हरदा में प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा एवं संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर रणनीति तैयार की गई। संगठन मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया गया कि इस वर्ष सम्पूर्ण भारत में १ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया है। जिसमें भारतीय किसान संघ देश के एक लाख गांवों में सदस्यता अभियान चलाएगा। इस त्रैवार्षिक अभियान के तहत हरदा जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बन्धु पूर्ण समर्पण के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे ऐसी अपील की गई।
हरदा जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
हरदा तहसील के सदस्यता प्रभारी रामकृष्ण मुकाती, सिराली के राजनारायण गौर, टिमरनी के दीपचंद नवाद, खिरकिया के कैलाश गुर्जर, हंडिया के कैलाश गुर्जर, रहटगांव के हरिओम गौर नियुक्त किए गए। संगठन मंत्री द्वारा हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में हरदा जिले की सम्पूर्ण तहसीलों ने दिए गए लक्ष्य को पूर्ण किया। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। साथ ही आगामी 15 सितंबर राष्ट्रीय ज्ञापन दिवस को जिले की सभी तहसीलों के माध्यम से सौंपना। जिले की सभी तहसीलों में 10 सितंबर से 21 सितंबर तक बलराम जयंती उत्सव मनाना एवं 21 सितंबर को जिलास्तर पर बलराम जयंती के उपलक्ष्य में विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ भारतीय किसान संघ वर्षों से मोरण्ड गंजाल परियोजना को लेकर संघर्षरत है। दिनांक 23 जुलाई को उक्त परियोजना के भूमिपूजन की शासन द्वारा घोषणा की गई थी, जिसे निरस्त कर दिया गया। जिससे भारतीय किसान संघ एवं क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है। इस परियोजना का भूमिपूजन शीघ्र किया जाए, ऐसी मांग की गई। मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र भाम्भू, प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री विजय मलगाये, सम्भागीय मंत्री विनोद पाटिल, रामकृष्ण मुकाती, कैलाश गुर्जर, कैलाश जलावड़ा, बृजमोहन राठौर, दीपचंद नवाद, राजेन्द्र बांके, श्याम पाटिल, लोकेश गौर, हरिओम गौर, बालकदास छापरे सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

