लोकमान्य तिलक को याद किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 167वीं जयंती स्थानीय महाराष्ट्रीयन सामाजिक लोगों द्वारा तिलक चौक पर मनाई गई। 23 जुलाई को तिलक चौक पर स्थित लोकमान्य तिलक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष डॉ.पराग नाईक द्वारा लोकमान्य तिलक के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में बताया। समाज के सुबोध येवलेकर ने तिलक जी के सामाजिक एकता को लेकर किए गए कार्यों को समाज में लागू करने के प्रयास की अपील की। कार्यक्रम में समाज के सुनील सहस्त्रबुद्धे, हेमंत केकरें, सुनील तेलंग, अनिल चैतन्य, सचिन केकरें, निलेश मझलीकर, प्रसाद मुजूमदार, अथर्व कुलकर्णी, उदय बेलापुरकर आदि उपस्थित थे।

79 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!