दर नहीं बढ़ी, स्कूली बच्चों का मध्यान्ह भोजन होगा बंद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आंगनवाड़ी एवं शासकीय स्कूलों में महिला स्व सहायता समूहों को भोजन और नाश्ते की दर न बढ़ाने से नाराज समूहों ने सेवा बंद करने की चेतावनी दी है। इस बारे में कई बार दिए गए ज्ञापनों पर ध्यान न दिए जाने से जिला महिला स्व सहायता समूह संघ की अध्यक्ष सुनीता डोले के नेतृत्व में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समूह की महिलाओं ने यह ज्ञापन अपर कलेक्टर डीके सिंह को सौंपा। इसमें उन्होंने आगामी 1 अगस्त से स्कूलों और आंगनबाड़ी में भोजन व नाश्ता बंद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि समूह द्वारा भोजन परोसने की दर बढ़ाने मांगों को लेकर कई आवेदन दिए हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए मजबूर होकर 1 अगस्त से भोजन-नाश्ता प्रदाय करना बंद करेंगे। उन्होंने प्राथमिक शाला में प्रति छात्र भोजन पकाने की लागत दर 5.45 पैसे के स्थान पर 10 रूपए एवं खाद्यान्न 100 ग्राम की मात्रा से बढ़ाकर 200 ग्राम करने की मांग की। इसी प्रकार माध्यमिक शाला में प्रति छात्र भोजन दर 8.17 पैसे की जगह 15 रूपए बढ़ाया जाए। वहीं खाद्यान 1.50 ग्राम से बढ़ाकर 300 ग्राम किया जाए।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!