अनोखा तीर, हरदा। सहोदया ग्रुप के अंतर्गत हरदा जिला एवं आसपास के लगभग 15 सीबीएसई स्कूलों की मीटिंग सेंट मैरी स्कूल हरदा में संपन्न हुई। जिसमें संस्कार विद्यापीठ, सनफ्लावर स्कूल, होली फेथ, सरस्वती शिशु मंदिर, फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन, केंद्रीय विद्यालय हरदा, नॉलेज पब्लिक स्कूल, एकेडमिक हाइट्स टिमरनी, डेली पब्लिक स्कूल सोडलपुर, सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी खिरकिया आदि स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सहोदया ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में संस्कार विद्यापीठ के प्राचार्य एसपी भदौरिया सचिव के रूप में सैंटमेरी की निशा जैकब एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सूर्योदय के अरुण पांडे को सर्वसम्मति से चुना गया। अध्यक्ष एसपी भदौरिया ने मीटिंग में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि समस्त सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए सीबीएसई द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं कार्यशाला विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएंगी। जिससे हरदा जिले के समस्त सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं लाभान्वित होंगे। जिन महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उनमें असेसमेंट एंड इवेलुएशन, एनईपी 2020, क्लासरूम मैनेजमेंट, लेसन प्लान एंड पेडागोजी, हेल्थ एंड वेलनेस एवं लाइफ स्किल आदि विषयों पर अलग-अलग विद्यालय में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम सीबीएससी के मार्गदर्शन में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में समस्त स्कूलों ने सहोदया गु्रप के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाने की कार्य योजना बनाई। साथ ही सीबीएसई द्वारा निर्देशित विभिन्न दिशा निर्देशों पर विस्तार से चर्चा कर अपने विचार साझा किए। सचिव श्रीमती निशा जैकब द्वारा सीबीएससी ट्रेनिंग के संबंध में जारी सर्कुलर की जानकारी सभी से साझा की गई। सेंट मैरी स्कूल के प्राचार्य फ्रांसिस ने बोर्ड कक्षा में एडमिशन आदि की जानकारी साझा की। सहोदया गु्रप में सदस्य स्कूलों के रूप में एमराल्ड पब्लिक स्कूल खातेगांव, पुष्पदीप इंटरनेशनल स्कूल खातेगांव, बालाजी स्कूल कन्नौद, एम फॉर सेवा स्कूल खातेगांव आदि शामिल किए गए।
Views Today: 2
Total Views: 118

