चकमा देकर रूपए लेकर भागा सगा भाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। तीन भाइयों ने मिलकर एक जमीन को विक्रय की। जिसमें एक भाई ने चालाकीपूर्वक दो भाइयों का हिस्सा लेकर फरार हो गया। इस संबंध में आवेदक इसराइल खान व यूसुफ खान निवासी टेमलाबाड़ी हरदा ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके तीसरे भाई ने धोखाधड़ी कर ४ लाख रुपए नगद की रकम लेकर भाग गया। इस पर न तो वह मोबाइल उठा रहा है और न ही बात कर रहा है। मालूम हो कि जमीन की लिखा पढ़ी हरदा स्थित कचहरी में हुई थी। सामने अन्नपूर्णा भोजनालय पर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान क्रेता से बात कर तीसरे भाई ईशाक खान निवासी दुलार फाटा तहसील पंधाना खंडवा ने क्रेता जसमत बादर निवासी टेमलाबाड़ी से चार लाख रूपए की नगद राशि लेकर तुरंत भाग गया। शेष दोनों भाई हाथ मलते रह गए। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना प्रभारी अनिल राठौर ने बताया कि इस संबंध में आवेदल प्राप्त हुआ है, पुलिस विवेचना कर कार्रवाई शुरू करेगी ।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!