नार्मदीय धर्मशाला में होगा पार्थेश्वर पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सात दिवसीय पार्थेश्वर पूजन का आयोजन किया जाएगा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी शैलेंद्र जोशी ने बताया कि यह आयोजन 28 जुलाई से 3 अगस्त को रोजाना दोपहर साढ़े 3 बजे से समाज के पंडितो के मार्गदर्शन में होगा। पूजन में शामिल होने के लिए पूर्व में ही पंजीयन आवश्यक होगा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशोर शुक्ला, नार्मदीय ब्राह्मण विष्णु सहस्रनाम मंडल एवं नार्मदीय वरिष्ठ नागरिक मंच ने सभी सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!