मनचले युवकों से परेशान स्कूल की छात्राएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के नेशनल हाईवे टेमागांव रोड पर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय और शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में आने वाली छात्राएं इन दिनों मनचले युवकों से परेशान है। प्रतिदिन दोनों ही शालाओं में सैकड़ों छात्राएं गांव सहित आसपास के गांव से अपनी पढ़ाई के लिए आती है। इन छात्राओं को इन दोनों मार्ग से होते हुए स्कूल पहुंचना रहता है। गांव की ओर से आने वाली छात्राएं टीटी नगर मार्ग से कन्या माध्यमिक शाला और हाईस्कूल के लिए जाती है। इसी तरह कई छात्राएं कान्हा बाबा चौक से टेमागांव रोड से शासकीय स्कूल पहुंचती हैं। इस दौरान गांव के मनचले युवक छात्राओं को परेशान करते हैं। स्कूल समय 10 बजे से 10.30 बजे तक और शाम को छुट्टी के समय 4.30 बजे यह युवक रोड पर अपने-अपने वाहनों से छात्राओं के आगे पीछे घूमते रहते हैं। स्कूली छात्राओं के पालकों का कहना है कि टिमरनी पुलिस को इस ओर ध्यान देकर इन मनचले युवकों की धरपकड़ करना चाहिए।

इनका कहना है….

आप से जानकारी मिली है। यदि छात्राओं के साथ इस तरह की हरकतें की जा रही हैं तो मनचलों पर कार्रवाई की जाएगी।

सुशील पटेल टीआई, थाना टिमरनी टिमरनी

94 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!