नर्मदा तटीय क्षेत्रों में किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद हरदा विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा एवं जिला समन्वयक संदीप गौहर के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम अंतर्गत हंडिया सेक्टर की नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मैदा द्वारा नर्मदा तटीय क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। समिति के सभी सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं नदी जल संरक्षण को लेकर क्षेत्र में हरियाली अमावस्या से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। जिसमें 500 पौधो का रोपण किया गया। यह कार्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के पांचो सेक्टर हंडिया, सोनतलाई, सोनखेड़ी, मगरधा एवं मसनगाव सेक्टर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर समितियो, बीएस डब्ल्यू, एमएस डब्ल्यू, परामर्श दाताओं एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से किया जा रहा है। पूरे विकासखंड में 10000 पौधों का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं नदी जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरुक कर किया जा रहा है।

77 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!