मुंहखुरी रोग टीकाकारण कार्यक्रम 20 अगस्त तक चलेगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम एनएडीसीपी अर्थात मुंहखुरी रोग टीकाकारण कार्यक्रम का तृतीय चरण 21 जुलाई से प्रारम्भ किया गया है, जो 20 अगस्त तक हरदा जिले के समस्त ग्रामों एवं वार्डों में जारी रहेगा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि जिले के समस्त विकासखण्डों में उपलब्ध गौवंश एवं भैंसवंश के मान से मुंहखुरी रोग टीकाकारण की 219100 डोजेस विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपलब्ध कराया गया है। पशुओं में टैग लगने के उपरांत ही पशुओं का पंजीयन कर, टीका लगाया जाएगा। इसके बाद भारत सरकार के इनॉफ पोर्टल पर ऑनलाईन एन्ट्री की जाएगी। इस संबंध में जिले की सभी पशु चिकित्सा संस्थाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डॉ. त्रिपाठी, उपसंचालक ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को मुंहखुरी रोग का टीका अवश्य लगवाये, जिससे आपके पशु मुंहखुरी रोग से सुरक्षित रहें।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!