विकास पर्व आपका ढकोसला है मंत्री : दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। इन दिनों मंत्री कमल पटेल द्वारा अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मिलकर विकास पर्व मनाया जा रहा है। इस पर पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मंत्री कमल पटेल किस आधार पर विकास पर्व मना रहे है, यह आपका ढकोसला हैं। आप आपकी विधानसभा हरदा में रेलवे ओवरब्रिज बनवा नहीं पाए। हरदा में सेंट्रल स्कूल बना नहीं पाए, मॉडल कॉलेज बनवा नहीं पाए। गर्ल्स कॉलेज, लॉ- कॉलेज, कन्या महाविद्यालय खुलवा नही पाए। स्वयं कृषि मंत्री है, किंतु अपने कार्यकाल में कृषि महाविद्यालय बनवा नहीं पाए। खिरकिया में महाविद्यालय बना नही पाए। खिरकिया में ओवरब्रिज, स्टेडियम बनवा नहीं पाए। कृषि मंत्री रहते हुए हरदा में कृषि महाविद्यालय बनावा नही पाए। भिरंगी ओवरब्रिज बनवा नहीं पाए। हरदा क्षेत्र के किसानों को नहर का पानी उपलब्ध करा नहीं पाएं। हरदा जिले में कोई उद्योग धंधा खुलवा नहीं पाए। फिर किस बात का विकास? आपका विकास ढकोसला है। जबकि कुड़ावा की ओर नहर बनवा नहीं पाए थे जो मेरे द्वारा बनवाई गई। हरदा कबीट नाला बनवा नहीं पाए थे, जो मेरे द्वारा बनवाया गया। मगरधा रोड बनवा नहीं पाए थे, जिसे मैंने अपने कार्यकाल में बनवाया।

सन 93 से आप विधायक एवं मंत्री रहे, आपकी जनहित में एक भी उपलब्धि नहीं है। फिर विकास पर्व किस बात का। आपको विकास पर्व मनाने का अधिकार ही नहीं है। जबकि मैंने अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों के साथ अन्य कार्य भी करवाए। मंत्री जी आप तो ढोंग कर रहे है, जबकि आप सन 93 से विधायक है आज तक तो आपने कभी कावड़ यात्रा निकाली नही। अब जब सामने चुनाव है तो पहली बार कावड़ यात्रा निकाल रहे है।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!