अनोखा तीर, हरदा। सोमवार 24 जुलाई को कमल सांस्कृतिक मंच हरदा द्वारा खिलता कमल श्री द्वादश ज्योर्तिलिंग कावड़ यात्रा मां नर्मदा नाभिस्थल नाभिपटनम हंडिया से गुप्तेश्वर मंदिर बैरागढ़, हरदा पहुंचेगी।भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि गांव गांव जाकर आमंत्रण दिया जा रहा है। जिसमें आज हीरापुर, हंडिया में टीम द्वारा मातृ शक्ति को आमन्त्रण दिया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित किए जा रहें है। आमंत्रण देने में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, प्रियंका दुबे, भावना गायकवार, मंजू धनगर, सौरभ अग्निहोत्री शामिल थे।
99 Views

