पर्यटन क्विज के लिए 72 स्कूलों की टीमों ने कराए पंजीयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश भर में बच्चों के लिए बूझो, जानो फिर देखों अपना प्रदेश थीम पर मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज का आयोजन किया जा रहा है। हरदा में इस प्रतियोगिता के लिए 72 सरकारी और निजी स्कूलों की टीमों ने पंजीयन कराए हैं। इन स्कूलों की टीमों को 27 जुलाई को शासकीय भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में पहुंचकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोपाल जाएगी। जबकि जिला स्तर पर 3 विजेता और 3 उप विजेता टीमों को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किसी एक पर्यटन स्थल में घूमने व होटल में निशुल्क रुकने की व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता के क्विज मास्टर नितिन सोनी ने बताया कि जिले के 72 स्कूलों ने अपने पंजीयन कराए हैं। हर स्कूल की टीम में 3 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के लिए पर्यटन क्विज का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में किया जाएगा। 27 जुलाई को सभी टीमों को एक्सीलेंस स्कूल में बुलाया गया है। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। हर टीम के तीन बच्चे मिलकर परीक्षा में पूछे गए सवालों के उत्तर लिखेंगे। इसके बाद उसी दिन 12 बजे से 2 बजे तक मूल्यांकन का काम होगा और 6 टीमों को अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। 27 जुलाई को लिखित परीक्षा के बाद चुनी गई 6 टीमों के लिए मल्टी मीडिया क्विज आयोजित होगी। इस क्विज में टीमों को विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर खुद को साबित करना होगा। इनमें से विजयी होने वाली टीम को पर्यटन विभाग अपने व्यय पर भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज के लिए भेजेगा। जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली 3 टीमों को विजेता घोषित किया जाएगा। यह टीम क्विज मास्टर के नेतृत्व में 3 दिन और 2 रात के लिए प्रदेश के किसी एक पर्यटन स्थल घूमने जाएंगी। वहीं 3 टीमों को उप विजेता घोषित किया जएगा। ये टीमें एक रात दो दिन के लिए पर्यटन स्थल घूमने जाएंगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार नागू एवं क्विज मास्टर उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक नितिन सोनी को बनाया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!