दिलीप खान को मिला फरहत सराय वक्फ प्रबंधन का दायित्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय फरहत सराय जामा मस्जिद की प्रबंध व्यवस्था संभाल रही गठित कमेटी का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। यह कमेटी दो वर्ष के लिए याह्या खान वल्द यूनुस खान की अध्यक्षता में गठित हुई थी। कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने पर म.प्र. वक्फ बोर्ड भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रबंधन हेतु वक्फ अधिनियम 1995 संशोधित 2013 की धारा 38 (1) के तहत दिलीप खान वल्द प्यारे मोहम्मद खान को दायित्व सौंपा है। श्री खान तवा जल संसाधन विभाग हरदा में फील्ड असिस्टेंट अमीन हैं। उन्हें आगामी आदेश तक वक्फ का अवैतनिक रिसीवर बनाया है।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!