स्कूली बच्चों को मिलेगी यूनीफॉर्म

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत 3 साल से स्कूलों में यूनिफार्म की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को जल्द ही स्कूली ड्रेस दी जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से यूनिफार्म वितरित करने के निर्देश सभी स्कूलों को दिए गए हैं। किंतु अभी अनेक स्कूलों के पास बजट नहीं पहुंचा है। जो स्कूल के समूह के माध्यम से पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस बनवा रहे है वहां खातों में राशि आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 15 अगस्त तक सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को यूनिफार्म वितरित की जाएगी। ज्ञात हो कि प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 3 साल से यूनिफार्म नहीं मिली है। वर्ष 2019 में पहली से चौथी, छठी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को यूनिफार्म दी गई थी। इसी प्रकार 2021-22 में सिर्फ पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को यूनिफार्म खरीदने के लिए 600 रुपये उनके खातों में जमा किए गए थे। इसमें उन्हें दो-दो यूनिफार्म बनवाना थी। इस बीच कोरोना की वजह से स्कूल बंद थी।

ड्रेस वितरण का काम शुरू

इधर स्कूलों में जुलाई से नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद कक्षाओं के विद्यार्थियों को यूनिफार्म की राशि वितरित करने का काम शुरू हो चुका है। नियमानुसार ड्रेस के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से राशि मिलती है। फिर स्व सहायता समूह के माध्यम से यूनिफार्म बनवाई जाती है। उसके बाद प्रत्येक स्कूल अपने स्तर पर इन्हें वितरित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत और शहरी क्षेत्र में नगर निगम के खातों में केंद्र से बजट मिलता है। बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों में बजट प्राप्त हो चुका है। यहां अभी शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के पास इसका बजट आना बाकी है।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!