छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिराली। गुरुवार को थाना सिराली में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड सिराली द्वारा मुस्लिम युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के दौरान कमेंट करने एवं वीडियो को वायरल करने की बात को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर थाना सिराली में अपराध क्र.309/23 धारा 509, 34 भादंवि 67आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया तथा एसडीओपी खिरकिया उदयभान सिंह के मार्गदर्शन में की गई। विवेचना के दौरान शुक्रवार को आरोपी समीर पिता असलम, समीद पिता रशीद खान, अनास पिता रियाज खान एवं अनास पिता ईसाक खान को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से उन्हें जिला जेल हरदा भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिराली मदन पवार, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र युवने, आरक्षक सुनील इवने, सैनिक दिनेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!