नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिराली। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया हरदा तथा एसडीओपी खिरकिया उदय भान सिंह के निर्देशन में पोक्सो एक्ट के आरोपी संतोष पिता गंगाराम राठौर निवासी ग्राम पिपलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया। आरोपी पर पुलिस थाने में अपराध क्र. 306/23 धारा 376 (3), 450 भादंवी 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज था। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मदन पवार थाना प्रभारी सिराली,उप निरीक्षक संदीप पवार, सहायक उपनिरीक्षक पूनम साहू, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र राजपूत सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!