अनोखा तीर, हरदा। सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन नेहरू स्टेडियम हरदा में किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, महात्मा गांधी शासकीय उमावि हरदा, द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन हरदा, संस्कार विद्यापीठ हरदा, महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा, माय किड्स एकेडमी मगरधा, सूर्योदय ग्लोबल एकैडमी खिरकिया, सनफ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा, होली फेथ स्कूल हरदा के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 14 वर्ष बालक वर्ग में संस्कार विद्यापीठ हरदा विजेता, सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी खिरकिया उपविजेता रही। 17 वर्ष बालक वर्ग में सनफ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल विजेता व द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन हरदा उपविजेता रही। 17 वर्ष बालिका वर्ग में महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा विजेता व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता के संयोजक एवं उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के प्राचार्य डीके साहू ने टीमो से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, राजेश बीलिया, नीरेंद्र सेवारिक, पीसी पोर्ते, विनोद उपाध्याय, सलमा खान, अनिल शुक्ला, अनिल पगारे, अनीता मिश्रा, मनोज खोरे, अजय पुरबिया, चंद्रप्रकाश, फ़ारुख खान, आनंद तिवारी, प्रवीण बाथम, अमित चौहान, आलोक गौर आदि उपस्थित थे। साथ ही बालिका वर्ग के फाइनल मैच में जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल, सीनियर प्रशिक्षक दीपसिंह ठाकुर, विकास पांडे एवं महर्षि ज्ञानपीठ विद्यालय के संचालक दीपक राजपूत ने भी टीमों से परिचय प्राप्त किया। विजेता टीम 25 जुलाई से हरदा में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
Views Today: 2
Total Views: 76

