अभी पूरी तरह नहीं भराया तवा जलाशय

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीते एक पखवाड़े से संपूर्ण मध्यप्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। नर्मदापुरम संभाग में भी कई स्थानों और पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की सूचनाएं मिल रही हैं। मगर हैरानी की बात है कि क्षेत्र की खेती-किसानी को जीवन देने वाला तवा जलाशय अभी तक पूरी तरह नहीं भरा पाया है। तवा जलाशय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जलाशय की कुल क्षमता का अब तक 44 प्रतिशत ही हुआ है। यहां गत 20 जुलाई को ली गई जानकारी अनुसार डैम का कुल जल स्तर 348.35/ 355.40 मीटर रहा। इस डैम की लाइव क्षमता 858 मिलियन क्युबिक मीटर एमसीयूएम बताई गई है। इस तरह वर्तमान में डैम भरने का 44 प्रतिशत बताया गया है। यहां देखा गया जल प्रवाह 492क्यूमेक्स रहा। अभी डैम के सभी गेट बंद हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि अभी जलाशय को पूरी तरह भराने के लिए नर्मदापुरम क्षेत्र में और बारिश होने की आवश्यकता बनी हुई है। तभी यह लबालब हो पाएगा और रबी सीजन की फसलों को इससे पानी मिल सकेगा।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!