पंच-ज अभियान के तहत किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ‘पंच-ज जल, जंगल, ज़मीन, जन, जानवर अभियान के तहत पर्यावरण को सरंक्षित करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा, अनूप त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश, प्रदीप राठौर सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजेंद्र कुमार दक्षिणी द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, रोहित सिंह तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, केके वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचेन्द्र भदकारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट के विशिष्ट आतिथ्य में 20 जुलाई गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर में पौधरोपण सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने कहा कि कानून हमें अनुशासित बनाता है और एक अनुशासित व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने स्कूल में उपस्थित बालिकाओं की संख्या को देखकर कहा कि यह जागरूकता एवं विधिक साक्षरता का ही परिणाम है कि लोग अब बैटियों को भी बेटो के समान शिक्षा दे रहे है। उन्होंने कहा कि एक पौधा एक बच्चे के समान होता है, जो बड़ा होकर वृक्ष बनके न हमें सिर्फ स्वच्छ वायु अपितु फल, फूल, लकड़ी आदि विभिन्न जीवनदायिनी एवं लाभप्रद वस्तुएं प्रदान करते हैं। इसलिए हम सबका यह कर्तव्य है कि हमें वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए। इसके साथ ही पंच तत्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाए रखने में सभी से अपना योगदान देने की अपील की। सचिव प्रदीप राठौर द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगो, जेल में निरुद्ध बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध करता है। साथ ही श्रमिकों वृद्धजनों, पीड़ित व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता प्रदान करता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर, रक्तदान शिविर, स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी अनुक्रम में पंच ज अभियान के तहत इस पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की है। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी, हाईस्कूल के प्राचार्य विनय शर्मा, विद्या समिति के प्रमुख जगदीश टांक, आरडी राजपूत, श्रीमती साधना ताम्रकार, अन्य शिक्षक शिक्षिकागण, पैरालिगल वालेंटियर, सुरेंद्र कौर, प्रिया कनाडे एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!