अनोखा तीर, हरदा। जिले में भाजपा नेता के बेटे ने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया और भाजपा नेता ने उस घटना के दो साल बाद बेखौफ होकर उसे सोशल मीडिया में डालकर उस बेटी के परिवार की इज्जत को तार तार कर दिया। ऐसे आरोपियों द्वारा किए गए इस कुकृत्य पर भाजपा और प्रशासन मौन क्यों है। इनके घरों पर क्यों बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा। इस बात को लेकर पीड़ित नाबालिग के साथ आज कांग्रेस की अवनि बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा से बेटी बचाओ का नारा देते हुए पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन भाजपा नेता को बचाने का कार्य कर रहा है। पीड़िता के परिवार को रोजाना धमकी देकर अपना बयान बदलने का कहा जा रहा है। आज पीड़िता का परिवार घर में कैद होकर रह गया है। अवनि बंसल ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।
Views Today: 2
Total Views: 92

