समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में घोटाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का सुल्तानपुर में स्थित शासकीय वेयरहाउस में विगत दिनों बड़ी मात्रा में घटिया क्वालिटी का नॉन एफएक्यू मूंग मिलना किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है। बड़ी मात्रा में घटिया मूंग का घोटाला जो कि कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले और विधानसभा क्षेत्र बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। उक्त आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम पटेल एवं पूर्व विधायक डॉक्टर आरके दोगने ने कृषि मंत्री और प्रशासन पर लगाए हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व में भी समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिल रही थी कि शासकीय वेयरहाउस में घटिया मूंग खरीदी राशि लेकर की जा रही है। इसको लेकर समय समय पर कांग्रेस द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया था। लेकिन अधिकारियों द्वारा स्वयं को लाचार बताते हुए इसे राजनीतिक संरक्षण बताकर अपना पल्ला झाड़ते रहे जो कि एक बड़े मूंग खरीदी घोटाले के रूप में सामने आया है। जिससे कि जिले के किसानों की ईमानदारी पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। क्योंकि जब किसानों से अच्छी गुणवत्ता का मूंग खरीदा जा रहा है तो फिर वेयर हाउस में घटिया मूंग का मिलना खरीदी में शामिल समितियों के द्वारा बड़े घोटाले को जन्म दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम पटेल तथा पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हरदा के बाहर के अधिकारियों से करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!