अनोखा तीर, हरदा। श्री खेड़ापति हनुमानजी की के आशीर्वाद से हरदा नगरवासियो को जगन्नाथपुरी तीर्थयात्रा और भागवत कथा का पुण्य अवसर सितम्बर माह में मिलने जा रहा है। राजू हरने ने बताया कि खेड़ापति भागवत समिति खेड़ीपुरा हरदा के द्वारा खेड़ापति मंदिर पुजारी एवं भगवत कथा वाचक विद्याधर उपाध्याय महाराज के पावन सानिध्य में जगन्नाथपुरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का आयोजन 5 सितम्बर से 11 सितम्बर तक भागवत कथा की साथ पूर्णाहुति के साथ समापन किया जाएगा। खेड़ापति भागवत समिति द्वारा यह दिव्य अध्यात्म यात्रा का आयोजन सभी भक्तजन मानस के लिए किया जा रहा है। यह दिव्य यात्रा हरदा जिले से प्रारंभ होकर भगवान श्री जगन्नाथ प्रभु के दर्शनों के साथ ही उड़ीसा क्षेत्र के समस्त तीर्थ क्षेत्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस दिव्य यात्रा में आप सब भक्तजन शामिल होकर अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं। श्री महाराज जी के पावन सानिध्य में यह यात्रा सभी प्रकार से सुविधाजनक और सुलभ संसाधनो सहित की जाएगी। यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी भक्तों के लिए विशेष सुविधाजनक वाहन, भोजन प्रसाद, रुकने हेतु यात्री निवास की व्यवस्थाएं की जाएंगी। यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु खेड़ापति भागवत समिति से संपर्क कर सकते हैं।

