एक आरोपी जिला बदर  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर एक आरोपी रोहित सोलंकी पिता नन्नेलाल सोलंकी निवासी ग्राम सोडलपुर थाना टिमरनी को 3 माह की अवधि के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार इस अवधि में यह आरोपी न केवल हरदा जिले बल्कि साथ ही नर्मदापुरम, खंडवा, देवास, सीहोर और बेतूल जैसे पड़ोसी जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। रोहित सोलंकी को आदेश प्राप्ति की 48 घंटे की समय सीमा में जिले की सीमा से बाहर चले जाने के आदेश दिए गए हैं।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!