अनोखा तीर, हरदा। जिले के सरवाईकल, स्पॉन्डिलाइटिस, कंधे, कोहनी, घुटने, कमर, ऐड़ी दर्द जैसे मरीजों के लिए सुखद संयोग है कि दिल्ली के प्रसिद्ध सुजाय एक्यूप्रेशर एण्ड मैग्नेटिक चिकित्सक एसके गर्ग आगामी 25 जुलाई से 30 जुलाई तक हरदा रहेंगे। एक्यूप्रेशर एवं मैग्नेटिक थैरेपी के माध्यम से पुराने से पुरानी बीमारी का बगैर किसी आपरेशन या एलोपैथिक दवाओं के उपचार किया जाता है। उल्लेखनीय है कि डॉ. गर्ग पूर्व में हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा आयोजित कथावाचिका सुश्री जयाकिशोरी के कार्यक्रम दौरान अपनी सेवाएं दे चुके है। उनके द्वारा किए जाने वाले इस उपचार से जिले के अनेक पीड़ित लाभान्वित हुए है। देश की कई प्रमुख हस्तियों का उपचार कर चुके डॉ. एसके गर्ग की उपचार पद्धति को अगर जादुई चिकित्सा पद्धति कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। चूंकि वह शरीर का स्वीच दबाते है और बीमारी गायब हो जाती है। वास्तव में वह मैग्नेट थैरेपी और एक्यूप्रेशर से स्लीपडिस्क, साईटिका, घुटनों के दर्द, थायराईड, अपचन जैसी बीमारियों का उपचार तो महज कुछ ही मिनटों में इस तरह करते है कि मरीज को आभास भी नहीं होता और बीमारी गायब हो जाती है। दैनिक अनोखा तीर की पहल पर डॉ. एसके गर्ग आगामी २५ जुलाई से ३० जुलाई तक हरदा में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उपरोक्त बीमारियों से संबंधित मरीज इस दौरान उपचार लाभ प्राप्त कर सकते है।

