Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Women Of Self Help Groups Are Engaged In Making Tringa A Large Scale In Bhopal – Har Ghar Tiranga Abhiyan: आजादी के 75 साल पर हर घर में फहराएगा तिरंगा, मध्य प्रदेश में हो रही है यह तैयारियां

3 min read
Text Size:

15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस खुशी में स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने हर घर में तिरंगा अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। योजना के तहत पूरे देश के सभी घरों में तिरंगा लहराने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से यह मुहिम चलाई है। जिसके तहत 13 से 15 अगस्त 2022 के बीच हर भारतीय अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर देश भक्ति का परिचय देगा। 

 

डेढ़ करोड़ से ज्यादा तिरंगा फहराने का लक्ष्य 

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेशवासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेशभर में डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा विशेष अभियान चलाया जाना है। आजादी के अमृत काल में स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ने इस अभियान की शुरुआत की है। 

 

 

स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही है तिरंगा का निर्माण

लोगों के हृदय में स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति रखने, देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करने और देशभक्ति के साथ कृतज्ञता की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार की तरफ से कमजोर, गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले, आदि को ग्राम पंचायत स्तर से तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव  को  साकार करने के लिए प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की स्व-सहायता समूह की महिलाओं की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

 

भोपाल में तीन लाख ध्वज हो रहे तैयार

राजधानी भोपाल में घर-घर तिरंगा फहराने के लिए बड़ी संख्या में झंडे तैयार करने के लिए स्व.सहायता समूह की महिलाएं झंडे बनाने के काम में लगी हैं। जिले के लिए सवा तीन लाख ध्वज बनाए जाएंगे। प्रदेश में जन-जन को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए शासन और प्रशासन हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं जहां एक तरफ तिरंगा तैयार कर रही हैं तो वहीं घर.घर जाकर लोगों को जागरुक भी कर रही हैं। महिलाएं अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रप्रेम के इस अनूठे यज्ञ से जोड़ने के लिए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

 

114 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply