-किसान करा सकेंगे फसलों का बीमा
अनोखा तीर, हरदा। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा किया जाएगा। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले स्तर पर मूंग तथा पटवारी हल्का स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान (सिंचित) एवं धान (असिंचित) को अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान अंश के रूप में मूंग फसल के लिए 618 रुपये, सोयाबीन के लिए 766 रुपये, मक्का के लिए 694 रुपये, धान (सिंचित) के लिए 946 रुपये तथा धान (असिंचित) के लिए 652 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम निर्धारित किया गया है। उप संचालक कृषि ने अऋणी एवं कालातीत (एनपीए) अपील की है कि वे कॉमन सर्विस सेंटर अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ फसल बीमा कराएं। इसके लिए ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड आवश्यक होंगे। वहीं बटाईदार किसानों को खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा कृषि भूमि स्वामी का आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। फसल बीमा कराने के लिए फार्मर आईडी का बना होना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ग्राम पंचायत स्तर पर भी किसानों को योजना की जानकारी देने के लिए पहुंच रहे हैं। किसान उनसे भी फसल बीमा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खरीफ 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू

0 Views


