खिरकिया रेलवे फाटक चार दिन रहेगा बंद

-मरम्मत कार्य के चलते रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन रहेगा प्रभावित

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के खिरकिया स्थित रेलवे फाटक क्रमांक 195 मरम्मत कार्य के कारण 23 जून से 26 जून तक बंद रहेगा। इस अवधि में फाटक प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। यह निर्णय यातायात की सुगमता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह फाटक खिरकिया यार्ड में किलोमीटर 638/0 पर स्थित है। मरम्मत कार्य के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य का मुख्य उद्देश्य रेलवे फाटक की सुरक्षा और कार्यक्षमता सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति से बचा जा सके। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से सहयोग करने तथा निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

0 Views

Leave a Reply