अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे गुरूवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के बीड़, बैरागढ़, खेड़ीपुरा, सुल्तानपुर, धूपकरण, रहटाकला, दीपगांव, धनकार, पीपल्या व खुदिया में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 520 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए।
0 Views




