अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में साढ़े ३ साल की मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद परिजनों को मामले का पता चला। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
187 Views

