अनोखा तीर, मसनगांव। दीपावली का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। अमावस्या से एक दिन पहले सोमवार की शाम को माता लक्ष्मी का विधिपूर्वक पूजन किया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। दीपोत्सव के अवसर पर ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया। घर के सामने रंगोली बनाई गई और आंगन को गाय के गोबर से लिपाकर पूजन सामग्री के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही ग्रामीणों ने अपने वाहन और मवेशियों को नहलाकर श्रृंगार किया। शाम के समय पूरे गांव में पूजा का आयोजन किया गया और दीप जलाकर त्योहार का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया।

305 Views





