परशुराम चौक पर पुतला दहन रोकने की मांग

अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर हरदा को आवेदन देकर परशुराम चौक पर पुतला दहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि परशुराम चौक पर आए दिन विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन पुतला दहन करते हैं, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। पुतला जलाने के बाद उसके अवशेष वहीं छोड़ दिए जाते हैं, जबकि यह स्थान भगवान परशुराम की प्रतिमा और पूजन के लिए समाज का आस्था केंद्र है। ब्राह्मण समाज ने कहा कि बार-बार पुतला दहन होने से समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसलिए प्रशासन से आग्रह है कि परशुराम चौक पर पुतला दहन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

589 Views

Leave a Reply