हरदा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी को दी नई पहचान : बसंत राजपूत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता अंतर्गत आज प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। इस दौरान फ़ाइनल मैच स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा एवं आदर्श महाविद्यालय हरदा के मध्य खेला गया।  जिसमें स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा की टीम विजेता रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संगीता बिले ने कहा कि कबड्डी हरदा जिले का लोकप्रिय खेल हैं। हरदा जिले की कबड्डी खेल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की हैं। इस दौरान बसंत सिंह राजपूत ने कहा कि कबड्डी खेल में भारत ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो बोनस अंक का उपयोग होता हैं उसकी सौगात हरदा ने ही दी है। कबड्डी के पितृ पुरुष स्वर्गीय शिवराज सिंह गुरुजी (नयागांव) द्वारा ही बोनस अंक की शुरुआत की थी जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित हैं। उनके मार्गदर्शन में अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में श्री हरि सिंह विश्विद्यालय सागर की टीम लगातार तीन वर्षों तक विजेता रही थी। जिसमें सातों खिलाड़ी शासकीय महाविद्यालय हरदा से थे। कबड्डी मैदान पर आज भी शिवराज सिंह उस्ताद की जय बोली जाती है। कार्यक्रम के अंत में विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉपी भेंट की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संगीता बिले, प्रशासकीय अधिकारी व्हीके विछोतिया, एससी पस्टारिया, एचएन जोशी,  राजेश दीक्षित, अंशुल जोशी, श्रीमती गुंजन सोलंकी, बलवंत पवार,  सीके लोखंडे सहित संपूर्ण स्टॉक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में क्रीड़ा प्रभारी राहुल सराठे ने आभार व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 566

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!