फुलड़ी की दो छात्राओं का नवोदय विद्यालय में चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर,  रहटगांव। शासकीय हाईस्कूल फुलड़ी की दो छात्राओं का कक्षा 11वीं में नवोदय विद्यालय चारुवा में चयन हुआ है। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं में कु.दिव्यांशी पिता अनिल गौर ने 95 प्रतिशत अंक और चंचल राठौर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उच्चतम प्रतिशत के आधार पर दोनों का चयन नवोदय विद्यालय चारवा में हुआ है। यह पहला अवसर है जब ग्राम फुलड़ी के किसी विद्यार्थी का दसवीं कक्षा के परिणाम के आधार पर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। छात्राओं के पालकों ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य नितिन गौर ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Views Today: 2

Total Views: 600

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!