नशामुक्ति अभियान की शराबियों ने कैमरे के सामने उड़ाई धज्जियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, कमताड़ा। ग्राम पंचायत कमताड़ा में जहां एक ओर नशामुक्त अभियान चलाकर गांव को नशामुक्त करने का संकल्प लिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पंचायत भवन परिसर में ही शराबियों ने खुलेआम शराब पीकर अभियान की धज्जियां उड़ाईं। पंचायत भवन में लगे कैमरे जिसे पंचायत की तीसरी आंख कहा जाता है के सामने ही शराबियों ने पन्नी की पोटलियों और डिस्पोजल गिलासों के साथ बैठकर शराब पी तथा वहीं कचरा फेंक दिया। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि पंचायत में लगे सीसी टीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े है। यदि उसे सुधारा जाए तो शराबियों की हरकतों का फुटेज निकल सकता है और उन पर कार्रवाई संभव है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत को पहले कैमरा दुरुस्त कर फुटेज निकालना चाहिए और शराबियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।  ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में पैक शराब की पोटलियों का अवैध व्यापार चल रहा है और पंचायत इस पर आंख मूंदे हुए है। पंचायत भवन के पास राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नीचे शराब की बोतलें, कुरकुरे की पन्नियां और डिस्पोजल गिलास पड़े मिलना बेहद शर्मनाक स्थिति है। गांव के लोगों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई कर पंचायत परिसर और गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा मेरा गांव, मेरा तीर्थ, इसे नशामुक्त बनाने की जिम्मेदारी पंचायत और प्रशासन की है।

Views Today: 2

Total Views: 522

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!